कर्नाटक: BJP सांसद को अनजान नंबर से आई अश्लील वीडियो कॉल, MP ने पुलिस में दर्ज कराई FIR

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के दावणगेरे निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद जी.एम. सिद्धेश्वर को एक अज्ञात महिला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के दावणगेरे निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद जी.एम. सिद्धेश्वर को एक अज्ञात महिला से अश्लील वीडियो कॉल सहित कई कॉल आईं। इसके बाद भाजपा सांसद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अनजान नंबर से आई थी कॉल 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि कॉल किसी अनजान नंबर से आई थी. 71 वर्षीय सांसद ने शुरू में अज्ञात महिला के बार-बार कॉल का जवाब नहीं दिया।
महिला ने 20 जुलाई की रात 10.16 बजे सांसद को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था- ‘हाय, आप कैसे हैं?’ बाद में रात करीब 10.22 बजे उनके पास वीडियो कॉल आई। तभी सांसद ने कॉल रिसीव की और महिला से पूछा कि वह क्या चाहती है?
महिला ने हिंदी में बात की और कुछ ही देर में सिद्धेश्वर ने फोन काट दिया। हालांकि कॉल रिजेक्ट करने के बाद भी महिला बार-बार कॉल करती रही. रात करीब 10.27 बजे महिला ने दोबारा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और जैसे ही सिद्धेश्वर ने कॉल रिसीव किया तो वह नग्न अवस्था में दिखी। 
बीजेपी नेता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की
बाद में सांसद को दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने बीजेपी नेता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और कहा कि एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट मिला है और तस्वीर वायरल कर दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।