सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई है। इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेसी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि राहुल गांधी ने हम सभी को एक ही मंत्र दिया है — डरो मत।
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। राहुल गांधी का एक ही मंत्र हम सबको याद रखना है – डरो मत।
श्री राहुल गांधी जी की लोक सभा सदस्यता बहाल करने के फ़ैसले का मैं स्वागत करता हूँ।
अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है।
राहुल जी का एक ही मंत्र हम सबको याद रखना है- डरो मत।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 7, 2023
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली पर कहा कि संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई। बघेल ने यह भी लिखा, ऐसी दिखती है, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत,अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ इंडियन की जीत।


















