कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति में एक युग का अंत - जे पी नड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति में एक युग का अंत – जे पी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन को भारतीय राजनीति में एक युग का अंत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा तथा कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया।
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल्याण सिंह ने सदैव गरीबों और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों हेतु संघर्ष किया।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कभी भी आदर्शों से समझौता नहीं किया। उनके पुत्र राजवीर सिंह और परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना।’’
कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने कहा, ‘‘कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले ‘बाबू जी’ की छवि सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। कल्याण सिंह जी ने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई।’’
दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।