न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सोमवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद की लेंगे शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सोमवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद की लेंगे शपथ

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सोमवार, 13 फरवरी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सोमवार, 13 फरवरी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।
शीर्ष अदालत की प्रशासनिक इकाई द्वारा जारी परिपत्र के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे न्यायमूर्ति बिंदल और न्यायमूर्ति कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाएंगे।
इससे पहले दिन में सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुमार की उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति को मंजूरी दी।
दोनों न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में नौ महीने के बाद प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 34 हो जाएगी। दोनों न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में नियुक्त करने का प्रस्ताव कोलेजियम ने 31 जनवरी को भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।