जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए जाट किसान नेताओं ने नड्डा को दिया सम्मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए जाट किसान नेताओं ने नड्डा को दिया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का  उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के एक दिन बाद, विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का सम्मान किया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
किसान नेताओं से मिला अभिनंदन पर भाजपा अध्यक्ष ने किया ट्वीट

भाजपा नेताओं ने कहा कि विशेष रूप से हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने राजस्थान के जाट नेता धनखड़ के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए नड्डा से मुलाकात की। नड्डा के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को राजग का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का पार्टी मुख्यालय में भव्य अभिनंदन किया।’’

उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मंडल द्वारा धनखड़ की जीत तय
भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर ने कहा कि किसान धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते थे, जिनकी उप राष्ट्रपति चुनाव में जीत निर्वाचक मंडल में पार्टी के मजबूत बहुमत के कारण निश्चित है। नड्डा ने धनखड़ को ‘‘किसान पुत्र’’ कहा है। उम्मीद है कि धनखड़ की जाट और कृषि पृष्ठभूमि पार्टी को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रित कृषक समुदाय से जुड़ने में मदद करेगी। जाट हरियाणा और राजस्थान में सबसे बड़ी जाति है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।