ISRO ने गगनयान से जुड़ा LEM परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ISRO ने गगनयान से जुड़ा LEM परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना गगनयान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मील का

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने कहा कि मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना गगनयान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बुधवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से ‘लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर’ (एलईएम) के सफल परीक्षण के साथ पूरा हुआ।
यह परीक्षण किसी आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने की प्रणाली से जुड़ा है।
इसरो ने एक बयान में कहा कि ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ किसी आपात स्थिति में गगनयान मिशन के ‘क्रू मॉड्यूल’ को अलग कर देता है और इस तरह अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का काम करता है।
इसने कहा कि इस तरह के परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य मोटर बैलिस्टिक मानकों और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को परखने का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।