चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर जानकारी और कैलकुलेशन को कई बार चेक किया जा रहा है। इस बीच इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 23 अगस्त को सफल लैंडिंग पर भरोसा जताया है। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने की खबरों को पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा है। जैसे-जैसे 23 अगस्त को लैंडिंग की घड़ी नजदीक आ रही है।
लैंडिंग से एक दिन पहले इसरो चीफ ने बताया
उन्होंने आगे बताया कि अब हम कई सिमुलेशन, वेरिफिकेश और सिस्टम के डबल वेरिफिकेशन के साथ लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं। उपकरणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। लैंडिंग से एक दिन पहले इसरो चीफ ने बताया, “हम आश्वस्त हैं, क्योंकि अब तक सब कुछ ठीक रहा है और इस मोड़ तक कुछ भी अप्रत्याशित नहीं हुआ है। हमने सभी तैयारियां कर ली हैं और इस चरण तक सभी प्रणालियों ने हमारी आवश्यकता के अनुरूप प्रदर्शन किया है।
‘मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स’ में ऊर्जा और उत्साह का माहौल
प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है, सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने कहा कि ‘मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स’ में ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। मंगलवार (22 अगस्त) को इसरो ने मिशन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विवटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है।
इसरो की इस लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर
इसरो की इस लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर है । ये ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में रूस के मून मिशन लूना-25 फेल हो गया। साल 2019 से 2023 के बीच चांद पर भेजे गए चार में से तीन मिशन फेल हो चुके हैं। इनमें इजरायल का बेरेशीट, जापान का हकुतो-आर, भारत का चंद्रयान-2 और रूस का लूना-25 विफल रहे। केवल चीन का चांग-5 चांद पर सफल लैंडिंग में कामयाब रहा था। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा.चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत खास देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा.