ITBP के नए DG बने संजय अरोड़ा, 31वें प्रमुख के तौर पर संभाली जिम्मेदारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ITBP के नए DG बने संजय अरोड़ा, 31वें प्रमुख के तौर पर संभाली जिम्मेदारी

आईटीबीपी महानिदेशक की नियुक्ति से पहले, संजय अरोड़ा, जो तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं, केंद्रीय

तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा ने मंगलवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (Director General) का पदभार संभाल लिया। निवर्तमान महानिदेशक एस. एस. देशवाल ने बल मुख्यालय में नवनयिुक्त महानदिेशक अरोड़ा को प्रथागत बैटन सौंपा। 
संजय अरोड़ा ने आईटीबीपी के 31वें प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है, जिसे 1962 में स्थापित किया गया था और यह बल मुख्य रूप से हिमालय में भारत-चीन सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया है। हरियाणा कैडर के एक आईपीएस अधिकारी देसवाल को 31 अक्टूबर, 2018 को आईटीबीपी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। वह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक भी हैं।
अपनी नियुक्ति से पहले, अरोड़ा, जो तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विशेष डीजी के पद पर थे। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में सेवाएं दी हैं। उन्होंने वर्ष 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में बटालियन की कमान संभाली थी। इसके बाद, 2000 से 2002 के बीच उन्होंने आईटीबीपी अकादमी, मसूरी में कमांडेंट (प्रशिक्षण) के रूप में बल के प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सीआरपीएफ में अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन), कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त और अन्य पदों सहित विभिन्न पदों पर अपने गृह कैडर की सेवा की। वर्तमान में, आईटीबीपी को लद्दाख में काराकोरम र्दे से अरुणाचल प्रदेश के दीफू ला तक, 3,488 किलोमीटर की भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बल के जवान 21,000 फीट (6,400 मीटर) की ऊंचाई पर देश की सीमा की रक्षा के लिए तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।