पिछले सात वर्षों में भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई : सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पिछले सात वर्षों में भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई : सरकार

सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 4,780 मेगावाट

सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 4,780 मेगावाट से बढ़कर 6,780 मेगावाट हो गई जो 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी
उन्होंने यह भी कहा कि देश को सतत ढंग से दीर्घकालीन ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए तीन चरणों के स्वदेशी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम पर अमल किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 4,780 मेगावाट से बढ़कर 6,780 मेगावाट हो गई जो 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।
ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में यूरेनियम का सालाना उत्पादन सभी यूरेनियम आधारित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की वार्षिक ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि थोरियम आधारित वैकल्पिक ईंधन की संभावना पर निरंतर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।