कीव में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह की आज होगी वतन वापसी, इलाज का खर्ज उठाएगी सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कीव में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह की आज होगी वतन वापसी, इलाज का खर्ज उठाएगी सरकार

वी.के. सिंह इस समय यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए

यूक्रेन की राजधानी कीव में कथित तौर पर गोली लगने से घायल हुए एक भारतीय छात्र हरजोत सिंह की आज वतन वापसी हो रही है। केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने रविवार को घायल छात्र हरजोत सिंह के बारे में जानकारी साझा की। वी.के. सिंह इस समय यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पोलैंड में हैं। 
केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय छात्र हरजोत सिंह को कीव में युद्ध के दौरान कथित तौर पर गोली मार दी गई थी। फायरिंग के दौरान उसका पासपोर्ट भी खो गया था। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह सोमवार को मेरे साथ भारत लौट आएगा। आशा है कि घर में बने भोजन और देखभाल के साथ वह शीघ्र स्वस्थ होंगे।


दिल्ली निवासी हरजोत सिंह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अपने दोस्तों के साथ भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन में जगह की कमी के कारण उन्होंने पोलैंड की सीमा तक पहुंचने के लिए एक कैब बुक की, लेकिन रास्ते में उन्हें अचानक रोक दिया गया और वापस यूक्रेन लौटने के लिए कहा गया।

फायरिंग के वक्त खोया हरजोत का पासपोर्ट 
कैब चालक के यू-टर्न लेते ही फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग के बीच हरजोत सिंह को गोली लग गई और वह घायल हो गए। घटना के दौरान उसका पासपोर्ट खो गया था। घटना की सूचना मिलते ही भारत सरकार ने तेजी से कार्रवाई की। इसके बाद भारतीय दूतावास द्वारा उनके इलाज की तत्काल व्यवस्था की गई। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ कार्यक्रम शुरू किया है। 
हरजोत के इलाज का खर्ज उठाएगी सरकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा “भारत सरकार हरजोत सिंह के इलाज का खर्च वहन करेगी। हम उसकी चिकित्सा स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जिस क्षेत्र में भारतीय छात्र को गोली लगी है उस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।