भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है: मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कई भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों और भारत की आजादी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कई भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों और भारत की आजादी के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की कहानियां ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान सामने आ रही हैं।
वयोवृद्ध पत्रकार राम बहादुर राय की पुस्तक, ‘भारतीय संविधान: अनकही कहानी’ के विमोचन के मौके पर मोदी ने कहा कि यह इस अभियान को गति देगी और देश की अतीत की स्मृति को भविष्य में और मजबूत बनाएगी। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मौजूद थे।
स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन करने वाले देश के युवाओं के नजरिये को एक नया आयाम देगी
मोदी ने अपने वीडियो संबोधन के दौरान पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पाठकों को संविधान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संविधान को व्यापक रूप में प्रस्तुत करेगी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन करने वाले देश के युवाओं के नजरिये को एक नया आयाम देगी।
संविधान सिर्फ किताब नही बल्कि एक विचार हैं 
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है। मोदी ने कहा कि कर्तव्य और अधिकार एक दूसरे से संबंधित हैं, और कर्तव्यों पर जोर ‘‘हमारे अधिकारों को भी मजबूत करता है।’’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।