जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का भारत डट के कर रहा सामना, हरियाली महोत्सव की हुई शुरुआत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का भारत डट के कर रहा सामना, हरियाली महोत्सव की हुई शुरुआत

भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत ने लगन से काम किया है। यादव ने हरियाली महोत्सव की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि भारत ने दुनिया के समक्ष एक उदाहरण पेश किया है कि कैसे प्राकृतिक संसाधनों के बुद्धिमत्तापूर्ण इस्तेमाल से पृथ्वी को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
हरियाली महोत्सव की हुई शुरुआत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही भारत की जनसंख्‍या विश्‍व की जनसंख्‍या का 17 प्रतिशत है लेकिन कार्बन उत्‍सर्जन में उसका हिस्सा मात्र चार प्रतिशत ही है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने 2015 में पेरिस (जलवायु सम्मेलन) में निर्धारित 175 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन से काम किया है। अब हमने वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा की क्षमता को 500 गीगावॉट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।’’
प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने खड़ी की परेशानियां 
पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने मौजूदा पीढ़ी के लिए चुनौतियां पैदा की है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति उत्सर्जन का वैश्विक औसत जहां चार टन है वहीं भारत में यह आधा टन है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार जलवायु परिवर्तन के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं लेकिन हमने इससे लड़ने की चुनौती को स्वीकार किया है।’’ यादव ने कहा कि भारत सभी एशियाई शेरों, 60 प्रतिशत बाधों और हाथियों का घर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास 52 राष्ट्रीय बाघ अभयारण्य और 32 हाथी अभयारण्य हैं।’’
‘सिंगल-यूज’ प्लास्टिक बैन को मिला देश का समर्थन 
उन्होंने कहा कि एक जुलाई को ‘सिंगल-यूज’ प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को भी सभी का समर्थन मिला है। बता दें कि हरियाली महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य पेड़, पौधों और हरियाली के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस महोत्सव के तहत पूरे देश में 75 नगर वनों, दिल्ली-एनसीआर में 75 थानों और 75 स्कूलों की भागीदारी के साथ और विभिन्न राज्यों के 75 स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।