भारत, सिंगापुर की नौसेनाओं ने युद्ध अभ्यास किया शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत, सिंगापुर की नौसेनाओं ने युद्ध अभ्यास किया शुरू

भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग और मजबूत करने की अपनी कोशिशों के तहत अंडमान

भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग और मजबूत करने की अपनी कोशिशों के तहत अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में शनिवार को अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह 12 दिनों तक चलेगा।

सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) में दोनों देशों की नौसेनाओं के कई जहाज भाग ले रहे हैं।

नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने बताया कि हथियारों से गोलाबारी के मामले में इस साल का अभ्यास अब तक का सबसे बड़ा है।
यह नौसेना अभ्यास 1994 में आरंभ हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।