भारत ने कोविड-19, रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान संकटमोचक की भूमिका निभाई : नकवी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने कोविड-19, रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान संकटमोचक की भूमिका निभाई : नकवी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी के लिए स्वास्थ्य

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी के लिए स्वास्थ्य और समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत ने कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान एक “संकटमोचक” की भूमिका निभाई है।
भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों पर लखनऊ में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले कोरोना वायरस महामारी की चुनौतियों और अब रूस-यूक्रेन युद्ध के समय दुनिया ने देखा कि भारत ने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया’ के दर्शन के साथ प्रतिबद्धता जताते हुए “संकटमोचक” की भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत निर्मित टीकों ने न केवल देश में लोगों की जान बचाने में मदद की, बल्कि कई देशों को महामारी से लड़ने में भी मदद की।
नकवी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया कि अब रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भी, भारत ने एक बहुत ही संतुलित और संवेदनशील भूमिका निभाई है।
भाजपा नेता ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प ने भारत को सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता, शांति और समृद्धि का ध्वज वाहक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।