भारत ने 1 दिन में वैक्सीन की सबसे अधिक खुराक लगाने का बनाया रिकॉर्ड, मांडविया ने ट्वीट कर दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने 1 दिन में वैक्सीन की सबसे अधिक खुराक लगाने का बनाया रिकॉर्ड, मांडविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन

भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।’’

मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।
अगर बात करें देश में कोरोना मामलों की तो देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 25,166 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 154 दिन में संक्रमितों का सबसे कम दैनिक आंकड़ा हैं। देश में सोमवार को 88 लाख 13 हजार 919 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तथा अब तक 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार 609 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 22 लाख 50 हजार 679 हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।