भारत एक महान राष्ट्र है, हमें अपने मूल की ओर लौटना चाहिए : वैंकेया नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत एक महान राष्ट्र है, हमें अपने मूल की ओर लौटना चाहिए : वैंकेया नायडू

रांची : उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने गुरुवार को यहां कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है और

रांची : उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने गुरुवार को यहां कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है और इसकी महानता, इसकी संस्कृति, इसके आर्दर्शों एवं मूल्यों में निहित है। अत: हमें अपने मूल की ओर वापस लौटना होगा। उप राष्टपति ने ‘लोक मंथन’ के उद्धाटन समारोह में अपने संबोधन में कहा, ‘‘दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां की सभ्यता सबसे अधिक सहिष्णु है। भारतीयों के डीएनए में ही धर्मनिरपेक्षता है। हमारे देश की परंपरा ‘शेयर एंड केयर’ अर्थात अपने पास एक रोटी होने पर उसे बांटकर खाने की है।’’

उन्होंने कहा कि इससे यह परिलक्षित होता है कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति वास्तव में सबसे सहिष्णु और सर्वग्राही है। उन्होंने कुछ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग विदेश जाकर अपने ही देश की निंदा और भर्त्सना करने में विश्वास करते हैं। ऐसे नेताओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अपने देश को विदेशी धरती पर कभी अपमानित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा , ‘‘हर भारतीय के खून में सर्वधर्म समभाव है।’’

संसद एवं विधानसभा सहित सभी विधायिकाओं में विपक्ष द्वारा उठापठक की ओर संकेत करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सदन ‘प्रपोज (प्रस्ताव रखने), अपोज (विरोध करने) और डिस्पोज (पारित करने)’ करने के लिए होता है ‘ड्रिकप्ट’ (व्यवधान डालने) करने के लिए नहीं होता। उन्होंने आह्वान किया कि देश में सभी स्तर पर जनादेश का सम्मान करना चाहिए और हर हाल में हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए तथा अपनी मातृभाषा, जन्मभूमि, मातृदेश, गुरु एवं महिलाओं का सम्मान अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।