भारत के पास है चांद कि सबसे करीब और साफ तस्वीर, ISRO प्रमुख ने किया दावा, Aditya L1 कब होगा लांच ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के पास है चांद कि सबसे करीब और साफ तस्वीर, ISRO प्रमुख ने किया दावा, Aditya L1 कब होगा लांच !

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ दावा करते हुए बताया है कि अभी तक किसी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ दावा करते हुए बताया है कि अभी तक किसी भी देश ने चांद की तस्वीर इतनी साफ़ नहीं ली है जितनी अच्छी तस्वीर भारत के पास है। चांद के बाद भारत अब सूर्य पर अपना तिरंगा लहराने की तैयारी कर चूका है। बताया जा रहा है कि इसरो अगले महीने सितंबर में Aditya L1 को सूर्य पर भेजने की तैयारी में है। 
यह बहुत की कीमती है-ISRO
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने बताया कि जो तस्वीरें भारत के पास है वो दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है और यह बहुत की कीमती है। किसी भी देश ने चांद के इतनी पास से तस्वीरें नहीं ली है। ये सभी कुछ समय बाद आएंगे क्युकी सभी को हमारे कंप्यूटर सेंटर इंडियन स्पेसक्राफ्ट एंड एक्सप्लोरेशन मिशन डेटा सेंटर पर आना होगा। वहां से वैज्ञानिक इस काम को संभालेंगे और बड़े स्तर दिखाएंगे। 
अलग-अलग टेस्ट्स करना जरूरी 
इसरो प्रमुख ने आगे बताया कि सबकुछ ठीक तरह काम कर रहा है और चंद्रयान 3 लैंडर और रोवर पूरी तरीके अपने काम कर रहे है। हमें उम्मीद है कि 3 सितंबर से पहले हम सभी प्रयोग करने में सफल हो जएंगे। इसमें कई तरह के मोड्स हैं जिनके लिए अलग-अलग टेस्ट्स किए जाने जरूरी हैं। रोवर को भी अलग-अलग तरीके से जांच करना जरूरी है क्योंकि उसे मिनरलॉजिकल टेस्ट्स करने हैं। जिसके लिए उसे घूमना होगा और टेस्ट करने होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।