देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ नीचे की ओर गिरता जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब एक्टिव केस की संख्या 59 हजार 442 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में नौ लाख नौ हजार 985 कोविड परीक्षण किए गये हैं।
158 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,476 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,62,953 हो गई। वहीं, 158 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,036 पर पहुंच गई।
WORLD CORONA : कोविड के मामले हुए 44.50 करोड़ के पार, अब तक 60 लाख लोगों की हुई मौत
60 हजार से कम है देश में एक्टिव केस की संख्या
कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या 59,442 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसदी रहा। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 9,754 मरीज रिकवर कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में 26 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.83 करोड़ से अधिक हो गया है।
टीकाकरण के आकड़ें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 26 लाख 19 हजार 778 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ 83 लाख 79 हजार 249 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 88 हजार 475 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.66 प्रतिशत है।


















