NEWS CLICK मामले में अनुराग ठाकुर ने Congress पर बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस चीन एक ही गर्भनाल का हिस्सा’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देश विरोधी एजेंडा चलाने और नेविल रॉय सिंघम ने न्यूज़क्लिक को

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देश विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगते हुए कहा, जब भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र ‘न्यूज़क्लिक’ के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उसके समर्थन में सामने आए थे।
एंटी इंडिया और ब्रेक इंडिया कैंपेन चलाते थे ये लोग-BJP
आज दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस और चीन एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की नकली ‘मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ नजर आ रहे हैं। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है. उनका उद्देश्य ‘भारत विरोधी’ और ‘भारत तोड़ो’ एजेंडा चलाना था।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “नेविल रॉय सिंघम ने न्यूज़क्लिक को फंडिंग की थी और नेविल राय को चीन फंडिंग करता है। उसका संबंध कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की प्रोपेगेंडा शाखा के साथ है। ये लोग एंटी इंडिया और ब्रेक इंडिया कैंपेन चलाते थे। और इन तथ्यों को उन अखबारों ने उजागर किया है जिनकी कांग्रेस पार्टी ने बहुत प्रशंसा की है। 
ये विपक्षी नेता न्यूज़क्लिक के समर्थन में आ गए-BJP
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “2021 में हमने न्यूज़क्लिक को उजागर किया कि कैसे भारत के खिलाफ विदेशी प्रचार का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये विपक्षी नेता न्यूज़क्लिक के समर्थन में आ गए और आरोप लगाया कि केंद्र प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय यूपीए शासन के तहत “पिंजरे में बंद तोते” हुआ करते थे, अब एजेंसियां ​​भाजपा के अधीन हैं और न्यूज़क्लिक जैसे प्लेटफार्मों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “मेरा सवाल कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों से है जिन्होंने न्यूज़क्लिक का समर्थन किया था जब वे भारत विरोधी एजेंडा फैला रहे थे। आज जब एक विदेशी अखबार ने उनके एजेंडे को उजागर किया है तो क्या वे देश को जवाब देंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी फाउंडेशन का पैसा कहां खर्च हुआ? चीन के साथ क्या उच्च स्तरीय बैठकें हुईं? क्या कांग्रेस न्यूज़क्लिक भारत विरोधी गर्भनाल का हिस्सा है? और मैं अहंकारी विपक्षी गुट के अन्य दलों से भी पूछना चाहता हूं कि उन्हें क्या लाभ हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।