कर्नाटक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- 'देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा’

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है, जिसका नेतृत्व सांसद राहुल गांधी कर रहे

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है, जिसका नेतृत्व सांसद राहुल गांधी कर रहे है। कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा कि यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। अभी यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में मौजूद है, जहां राहुल गांधी आज एक रैली को संबोधित कर रहे है। कहा जा रहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये कांग्रेस की सबसे बड़ी रैली है। अभी तक यात्रा एक हजार किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुकी है। इस रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए है। ऐसा कांग्रेस बता रही है। 
रैली में दो राज्यों के सीएम होंगे शामिल 
बता दें, कांग्रेस के द्वारा ये रैली बेल्लारी में आयोजित की गई है। इसमें कई नेता शामिल हुए है। इन नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। राहुल गांधी लगातार पूरे जोश के साथ इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे है।  राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 10 सितंबर को केरल पहुंची थी। ये यात्रा तमिलनाडु से शुरू हुई थी, जो जम्मू कश्मीर में सम्पन्न होने वाली है। इस दौरान राहुल लगातर लोगों से मुलाक़ात कर रहे है और जनता के मन को भी टटोल रहे है।
देश में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी : राहुल 
इस बीच आज रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी की विचारधारा हमारे देश को खोखला कर रही है। हमे एक होकर इनका सामना करना है। 45 सालों में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है। युवाओं को सरकारी नौकरी इसकी वजह से नहीं मिल पाती है। ‘
बीजेपी को नहीं पड़ता भारत जोड़ो यात्रा से फर्क 
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। क्योंकि अभी यह बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में चल रही है और खुद सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हो चुकी है। जिसका मतलब साफ है कि वह बीजेपी को चुनौती देने के लिए तैयार है। हालांकि बीजेपी ने साफ कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और कर्नाटक में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। गौरतलब है कि अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस वजह से कांग्रेस से लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है और जनता को लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।