हमने 70 साल तक लोकतंत्र बचाए रखा तो मोदी बन सके प्रधानमंत्री - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हमने 70 साल तक लोकतंत्र बचाए रखा तो मोदी बन सके प्रधानमंत्री – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यही कारण है कि मोदी अब प्रधान मंत्री हैं। खड़गे ने महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन की एक सभा में बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी अक्सर सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में क्या हासिल किया है, भले ही उस दौरान सत्ता में अन्य राजनीतिक दल थे।
अपने घर पर फहराएंगे
उन्होंने कहा ‘‘मोदी जी बोलते हैं- कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा, इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाए। यदि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाए नहीं रखते तो मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते और वह गुजरात में ही रहते। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी के अगले साल भी लाल किला पर तिरंगा फहराने को लेकर हमला किया और कहा ‘‘मोदी जी ने कहा कि वह 2024 में भी 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। मुझे लगता है कि वह तिरंगा तो जरुर फहराएंगे, लेकिन लाल किले पर नहीं, अपने घर पर फहराएंगे। 
देश की एकता के लिए काम किया
आश्चर्य की बात यह है कि मोदी उस पार्टी के लिए यह बात कहते हैं जिस पार्टी ने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता के लिए काम किया है और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोपरि बलिदान दिया है। उन्होंने कहा ‘‘देश को एकजुट रखने के लिए इंदिरा जी और राजीव जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़ें-बड़ें नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। भाजपा के पास कौन सा ऐसा नेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।