भारत मंडपम पर कैसे होगा G-20 शिखर सम्मलेन? 2700 करोड़ के बजट पर बनी है ये भूमी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत मंडपम पर कैसे होगा G-20 शिखर सम्मलेन? 2700 करोड़ के बजट पर बनी है ये भूमी

इस बार भारत ऊंचाइयों के कदम छूने के साथ-साथ 20 देशों की बागडोर भी अपने हाथो से ही

इस बार भारत ऊंचाइयों के कदम छूने के साथ-साथ 20 देशों की बागडोर भी अपने हाथो से ही संभालेगा। जिसके हिसाब से इस बार  9 और 10 सितंबर के दिन राजधानी दिल्ली को होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।  G-20 शिखर सम्मलेन ख़ास तौर पर दिल्ली में कड़ी तैयारियां की गई है, जहां सालो से तैयार हो रहे प्रगति मैदान के पास एक बिल्डिंग को भी सजाया गया है जो भारत मंडपम के नाम से जाने जा रहा है। भारत मंडपम को एक मंडप की तरह सुन्दर बनाया गया है जिसमें एक भी कमी नहीं छोड़ी गयी है इस बार का G-20 शिखर सम्मलेन यहीं पर होने वाला है। 
दिल्ली में लगा 3 दिन का लॉकडाउन 
G-20 शिखर सम्मलेन राजधानी दिल्ली में  9 और 10 सितंबर को 20 देशों की एक महाबैठक होगी।  जिसकी मेजबानी भारत ही करेगा।  प्रगति मैदान के भारत मंडपम में इस बार चीन, मिस्त्र जैसे कई बड़े देशों को बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।  बता दें की भारत मंडपम के निर्माण में कुल  2700 करोड़ की लागत लगाईं गयी है।  इस महाबैठक के लिए दिल्ली में करीबन तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस लोखड़ौन के अंदर कई रास्तो पर कड़क सुरक्षा तैनात की जायेगी। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने महीने पहले से ही शुरुआत कर दिया था।  
वसुधेव कुटुंबकम थीम से भारत ने जीता सबका दिल 
भारत में  जी20 का ये सबसे बड़ा आयोजन होगा।  जिसमें 19 सदस्य देश और यूरोपीय यूनियन के प्रमुख शामिल होंगे।  वहीँ अतिथि के तौर पर भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मलेन के लिए  9 अन्य देशों के प्रमुखों के साथ-साथ 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।    जी-20 के अगर थीम की बात करें तो “वसुधेव कुटुंबकम” इसका शीर्षक होने वाला है।  जबसे भारत को G-20 की अध्यक्षता प्राप्त हुई है तबसे देश के हर कोने में इसके हर एक कार्य को काफी तब्ब्बज्जो दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।