गीता प्रेस पुरस्कार पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया सामने, कही ये बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गीता प्रेस पुरस्कार पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया सामने, कही ये बात

गाँधी शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर विपक्षी दलों ने अपने शब्दों के

गाँधी शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर विपक्षी दलों ने अपने शब्दों के बाण से आरोप युद्ध का दौर शुरू कर दिया है  इन सब प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 प्रदान करना उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों का सम्मान है। गीता प्रेस की वजह से धर्म ग्रंथो को आसानी से पढ़ा जा सकता है।  
गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान 
शाह ने ट्विटर पर कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 प्रदान करना उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए एक सम्मान है। शाह ने एक ट्वीट में कहा, 

“भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और शास्त्रों को आज अगर आसानी से पढ़ा जा सकता है, तो यह गीता प्रेस के अतुलनीय योगदान के कारण है। गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 प्रदान करना उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों का सम्मान है।
गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता 
संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार गोरखपुर के गीता प्रेस को अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।गांधी शांति पुरस्कार 2021, मानवता के सामूहिक उत्थान में योगदान देने के लिए गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है, जो सच्चे अर्थों में गांधीवादी जीवन का प्रतीक है।1923 में स्थापित, गीता प्रेस दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है, जिसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।