गृह मंत्री अमित शाह ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गृह मंत्री अमित शाह ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रोपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रोपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर आज  बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल भारत के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।
अमित शाह ने ट्विटर पर कहा 
शाह ने ट्विटर पर कहा, “भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आपका कार्यकाल देश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा।”

उन्होंने कहा, “आज का यह ऐतिहासिक दिन लोकतांत्रिक मूल्यों पर चल रहे वर्ग के सशक्तिकरण और अंत्योदय का एक अप्रतिम उदाहरण है।”शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।