मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ अब इस टीम से जुड़ेंगे हिटमैन,फैंस ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं
Girl in a jacket

मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ अब इस टीम से जुड़ेंगे हिटमैन,फैंस ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया। वहीं मुकाबले के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मालिक संजीव गोयनका को मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शायद संजीव गोयनका अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में उनसे बात कर रहे होंगे। रोहित शर्मा और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत के पीछे क्या है पूरा मामला औऱ इस पर मुंबई इंडियन्स की औनर नीता अंबानी ने क्या कहा, चलिए जानते हैं पूरा मामला

HIGHLIGHTS

  • लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मालिक संजीव गोयनका को मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया
  • फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शायद संजीव गोयनका अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में उनसे बात कर रहे हों

LSG VS MI के नतीजे

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में उतना अच्छा नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन आईपीएल 2024 में टीम चूक गई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद संजीव गोयनका के साथ कप्तान केएल राहुल का विवाद हो गया था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वो लखनऊ की टीम को छोड़ सकते हैं।
इसी वजह से जब फैंस ने रोहित शर्मा के साथ संजीव गोयनका को बात करते हुए देखा तो कहने लगे कि शायद रोहित शर्मा अगले सीजन लखनऊ के कप्तान बन सकते हैं।

381088 GNzXccrakAA8E5

फैंस के रिएक्शन

फैंस ने सोशल मिडिया पर क्या कमेंट्स किए है वो आप पढ़ सकते है,

Screenshot 1 2

• रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बनेंगे।

 

Screenshot 3 1

• शायद संजीव गोयनका ट्राई कर रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बन जाएं।

 

Screenshot 4 1
• हमारा वाला कुछ काम नहीं आ रहा है। आप ही आ जाओ अगले साल।

Screenshot 5
• अगले साल कप्तान रोहित होंगे क्या?

Screenshot 6
• ट्रेड डील के बारे में लग रहा है कि बात हो रही है।
• गोयनका साहब रोहित शर्मा का फोन नंबर ले रहे हैं।
• गोयनका रोहित शर्मा को अपना फोन नंबर दे रहे हैं और कह रहे हैं कि शाम को कॉल करना ताकि लखनऊ सुपर जायंट्स में आने के लिए ट्रेड डील पक्की कर ली जाए।
• एक और ट्रांसफर होने वाला है।
• रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले हैं।
• सैलरी कितनी लोगे ये डिस्कस कर लें।

736ff57fe1f5f833a6e857e5eb9afe941716011851819344 original

रोहित और नीता अंबानी की बात-चीत

लखनऊ और मुंबई के मैच के बाद रोहित टीम की मालकिन नीता अंबानी से बातचीत करते हुए दिखे.
दरअसल एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित और नीता अंबानी बातचीत करते दिख रहे हैं. इन दोनों के बीच क्या बात हो रही है यह तो नहीं कहा जा सकता. लेकिन कुछ फैंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें कहा है कि रोहित मुंबई इंडियंस को नहीं छोड़ेंगे. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बीते दिनों रोहित का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वे टीम में चल रही मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत कर रहे थे. इस वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ था. दावा किया गया था कि रोहित और पांड्या के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे. पांड्या की कप्तानी का तरीका साथी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।