भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंत बिस्वा का तंज कहा वो पहले इतिहास जान लें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंत बिस्वा का तंज कहा वो पहले इतिहास जान लें

इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी चर्चा में है विरोधी पार्टी के नेता यात्रा को लेकर कह रहे है। कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है। कि अगर मैच गुवाहाटी में हो तो राहुल बैट और पैड लेकर गुजरात जाते हैं। उनकी यह आदत लंबे समय से देखी जा रही है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वो बस तैयार होते हैं। लेकिन कभी फील्ड पर खेलने नहीं उतरते। ये बात सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को टारगेट करते हुए कही है। दरअसल इन दिनों गुजरात में चुनावी माहौल है लेकिन राहुल गांघी वहां जाने की बजाय महाराष्ट्र में यात्रा कर रहे हैं। इसी पर उन्होंने तंज कसा है।
विनायक दामोदर सावरकर पर राजनीति
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर विनायक दामोदर सावरकर की टिप्पणी पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने गुरुवार को सावरकर की एक चिट्ठी पढ़ी थी जिसमें सावरकर ने ब्रिटिश सरकार के लिए दया याचिका लिखी थी।इस लेटर में उन्होंने यह भी लिखा था कि वो ब्रिटिश सरकार के आज्ञाकारी नौकर रहेंगे। इस पर सरमा ने कहा कि राहुल को इतिहास की बहुत कम जानकारी है और किसी को उन्हे इतिहास के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा राहुल गांधी के बारे में मैं बस इतना कहूंगा कि, जो उन्होंने वीर सावरकर पर टिप्पणी की है उसका कारण है कि उन्हें इतिहास की कम जानकारी है।लगता है उनके लिए इतिहास किसी और ने पढ़ा था। उन्होंने खुद नहीं पढ़ा। उन्होंने महान सावरकर को बेइज्जत करके बहुत बड़ा अपराध किया है। मुझे लगता है उन्हें इसलिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना पड़ेगा। बता दें गुजरात में आम आदमी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनावों में हिस्सा ले रही है, वहीं कांग्रेस भी चुनावी मैदान में है। इस पर सरमा ने कहा कि यह दोनों ही पार्टियां दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।