अगर AAP गुजरात में नहीं होती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती - राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर AAP गुजरात में नहीं होती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती – राहुल गांधी

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है उनकी यात्रा के 100 दिन पुरे हो चुके

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है उनकी यात्रा के 100 दिन पुरे हो चुके हैं। इस बीच  राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए आम आदमी पार्टी  को बड़ा कारण बता दिया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार  को कहा कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसके आगे उन्होंने कहा अगर गुजरात में आप नहीं होती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती। 
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के दावे को दोहराते हुए कहा गुजरात में आप प्रॉक्सी थी। वहीं आप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस है जिसने गुजरात में आप के प्रवेश को रोकने के लिए बीजेपी का पक्ष लिया।  बता दें राहुल गांधी ने बीजेपी पर फिर से  भारत को विभाजित करने और घृणा फैलाने का आरोप लगाया है। 
राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा 
राहुल गांधी ने कहा बीजेपी इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि वो कौन हैं।  उन्होंने भारत को विभाजित किया है। वे नफरत फैलाते हैं और वे इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं कि वे कौन हैं। जिस दिन कांग्रेस समझ जाएगी कि वो क्या नहीं है।  वह हर चुनाव जीत जाएगी।  उन्होंने कहा कांग्रेस को कमजोर नहीं आंकना चाहिए । क्योंकि विचारधारा पर आधारित और उसपर चलने वाली यही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को हरा सकती है। बात यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंंने तो बीजेपी पर ‘फासीवादी पार्टी’ होने का आरोप लगाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।