कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आम जनता की सुनी समस्याएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आम जनता की सुनी समस्याएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी भारत जोड़ यात्रा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। राहुल गांधी की यात्रा के सुबह के सत्र में बूंदी त्रलि के बालदेवपुरा गांव से लबान गांव के सीएडी कैंपस तक यात्रियों ने पद यात्रा की और इस दौरान पहले हाड़ती किसान यूनियन, राजस्थान के प्रतिनिधि और उसके बाद सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान तथा मजदूर किसान शक्ति संगठन के प्रतिनिधि श्री राहुल गांधी के साथ चले।
Rahul Gandhi On Rift Between Rajasthan CM Ashok Gehlot And Sachin Pilot |  Rajasthan Congress Crisis: अशोक गहलोत-सचिन पायलट की अनबन पर राहुल गांधी  बोले- 'दोनों ही नेता...'
हाड़ती किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने केशवरायपाटन में बंद पड़ चीनी मिल एवं नहरों में पानी से जुड़ मुद्दा उठाया। उनकी मांग थी कि जिस तरह से खरीफ फसलों के लिए नहर में पानी आता है उसी तरह रबी की फसलों के लिए भी पानी मिले। यात्रा में सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान तथा मजदूर किसान शक्ति संगठन के प्रतिनिधियों ने श्री राहुल गांधी से विमुक्त, घुमंतु, एवं अर्द्ध-घुमंतू समुदाय से जुड़ मुद्दों पर बात की। उन्होंने सबसे बड़ समस्या पहचान को लेकर बताई। इनके पास आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होता, क्योंकि इनका कोई स्थाई पता नहीं है। ये एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। पहचान पत्र न मिलने के कारण इन्हें किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। साथ ही ये चाहते थे कि सरकार इनकी पारंपरिक कलाओं को भी आगे बढ़ये।  राहुल गांधी ने यात्रा में चलते हुए गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनी और साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करके इनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।