देश में कोरोना का डर ,लागू हुई इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस

भारत में जहा कोरोना केस काफी कम दिखाई दे रहे थे अब वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ने

भारत में जहांकोरोना केस काफी कम दिखाई दे रहे थे अब वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ने मुश्किल बढ़ानी शुरू कर दी है। अफ्रीका के नए वेरिएंट के कारण दुनियाभर में सख्ती फिर से लागू की जा रही है ,ऐसे ही भारत सरकार भी सख्त होने को मजबूर हो रही है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। 
सूत्रों के मुताबिक बता दें कि किसी भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से भारत आने वाले यात्रियों को उनकी पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड देना आवश्यक होगा यानी कि वे इस दौरान किस-किस देश में गए, इसकी जानकारी देनी होगी। बताया जा रहा है की ये सभी नियम दिसंबर से जल्द ही लागू कर दिए जाएंगे। इसी के साथ कुछ राज्य भी सख्त नज़र आ रहे है। 
जैसे कि उत्तराखंड सरकार द्वारा भी राज्य के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर COVID19 परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ यात्री में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका परीक्षण किया जाएगा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि देश में अभी तक इस वायरस के अभी तक 2 केस सामने आ चुके इसी कारण`सरकार को अब सख्त होना पड़ रहें है और कहा जा सकता है कि जरुरत पड़ने पर सरकार और भी सख्त हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।