दिल्ली में लगातार बारिश ने लोगो के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। 40 साल बाद यहां इतनी बारिश दर्ज की गई। 1982 के बाद अब जुलाई में ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
दिल्ली में लगातार बारिश ने लोगो के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। 40 साल बाद यहां इतनी बारिश दर्ज की गई। 1982 के बाद अब जुलाई में ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ये तस्वीर गुरुग्राम की जिसमे बारिश के पानी से बच कर महिलाए रिक्शे में बैठ कर जा रही है। 
कुल्लू के बुरुआ में लगातार बारिश और बादल फटने के बाद बाढ़ के पानी से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़को पर कीचड़ आ गया है। हिमाचल में अभी रेड अलर्ट जारी है। हिमाचल में झमाझम बारिश के आसमानी आफत भी जोरो पर है बहुत सी जगह बादल भी फट गए
बारिश के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक उत्तर भारत में बाढ़-बारिश के चलते 26 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल के साथ बारिश से लोगो की जिंदगी उत्तराखंड में भी प्रभावित हुई है, उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बारिश से प्रभावित पीड़ितों के लिए पुलिस द्वारा स्थापित आपदा राहत शिविर के दौरान भोजन पाने के लिए लोग कतार में खड़े हैं।
दिल्ली की बात की जाए तो मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में दिल्ली में 153 मिमी बारिश हुई, वहीं वहीं हरियाणा के चंडीगढ़ और अंबाला में क्रमशः 322.2 मिमी और 224.1 मिमी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। इस तस्वीर में आप देख सकते है इस महिला का वाहन बारिश के दौरान ख़राब हो गया वह महिला मदद के लिए अपने किसी परिचित को फोन मिला रही है। 
रोजमर्रा की जिंदगी थप होने के वजह से दिल्ली और गुरुग्राम सहित एनसीआर के इलाकों में स्कूल सोमवार को बंद रहे। दिल्ली में भारी बारिश होने और हथिनीकुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते है एक आपातकालीन वाहन पानी में फस कर बंद हो गया है जिसे लोग धक्का मार कर बाहर निकल रहे है। 
यमुना नदी में पानी का प्रवाह बहुत अधिक हो गया है , आने वाले एक से दो दिन में यमुना खतरे के निशान से ऊपर हो सकती है , ऐसे में दिल्ली के निचेल इलाको में जल भराव के साथ बाढ़ भी आ सकती है। तस्वीर में आप देख सकते हो एक मोटर साइकिल वाला अपने बंद वाहन को खींच रहाहै पीछे से भरे पानी में बस भी आ रही है। 
बाढ़ बारिश का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद दिल्ली में देखने मिला है। यहां कई इलाकों, सड़कों और इमारतों में पानी भर गया। आप इस तस्वीर में देख सकते है कैसे बाइक चालकों ने बारिश से बचने के लिए बाइक को बीच रस्ते में रोक एक साइड हट गए है। 
हिमाचल प्रदेश आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक पिछले 36 घंटों में चौदह बड़े भूस्खलन और 13 बाढ़ की सूचनाएं मिलीं। जबकि 700 से अधिक सड़कें बंद कर दी गईं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य से संबद्ध सभी स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों – सोमवार और मंगलवार के लिए बंद कर दिया है।
उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास भूस्खलन के बीच जीप नदी में गिरने से तीन तीर्थयात्री गंगा में डूब गए। तस्वीर में आप देख सकते है गाड़ी पहाड़ के सरकने से या पेड़ के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसका लोग जायजा ले रहे है।
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहा एक ओर भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर रेलवे ने कई ट्रैन रद कर दी है।
दिल्ली में हुई भारी बारिश और जलजमाव ने एक तरफ लोगों को परेशान कर दिया तो वहीं कुछ इस मौसम का लुफ्त उठा रहे है। आप इस तस्वीर में देख सकते हो कैसे ये लोग ऐतिहासिक इंडिया गेट पर मौसम का मजा ले रहे है।