अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान - मौसम विभाग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान – मौसम विभाग

असम, मेघालयल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध, प्रदेश, तेलंगाना,

असम, मेघालयल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध, प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर मछुआरों और पर्यटकों को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के समुद, तटों की ओर न जाने की सलाह दी गयी है।

बारिश से बेहाल हुआ उत्तर भारत, 11 लोगों की मौत, पंजाब में सभी स्कूल बंद 

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाडा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंध, प्रदेश में अगले 48 घंटे में मॉनसून कमजोर पड़ जायेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक और केरल के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़। इसी अवधि में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, तटीय आंध, प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के छिटपुट स्थानों पर भी बारिश हुई।

झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।