सोनिया और राहुल गांधी के विमान की भोपाल में हुई Emergency लैंडिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया और राहुल गांधी के विमान की भोपाल में हुई Emergency लैंडिंग

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि यह विमान में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग हुई.
राहुल गांधी और सोनिया गांधी बैठक में शामिल होने के बाद विमान से जा रहे थे दिल्ली 
आपको बता दे कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेंगलुरु में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के बाद विमान से दिल्ली जा रहे थे. 
विमान में आई तकनीकी खराबी
जिस निजी विमान में ये दोनों यात्रा कर रहे थे उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा. 
आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही सोनिया और राहुल से मिलने के लिए कांग्रेसी नेताओं का लगा तांता
राहुल और सोनिया गांधी के विमान की आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभा ओझा, पूर्व मंत्री पी.सी. समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पहुंचे. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की.
इंडोगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए हुए रवाना 
कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि सोनिया और राहुल गांधी सुबह साढ़े नौ बजे इंडोगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।