Eid Ul Azha: उप राष्ट्रपति नायडू बोले- ईद उल अजहा का पर्व कुर्बानी की भावना का प्रतीक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Eid ul Azha: उप राष्ट्रपति नायडू बोले- ईद उल अजहा का पर्व कुर्बानी की भावना का प्रतीक

उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को लोगों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा

उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को लोगों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा एक-दूसरे से चीजें साझा करने और जरूरतमंदो एवं गरीबों के प्रति करुणा दिखाने का त्योहार है।
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट करके जताई खुशी

उप राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा,‘‘ यह एक-दूसरे के साथ साझा करने और उनकी फिक्र करने का पर्व है। साथ ही जरूरतमंदो एवं गरीबों के प्रति करुणा दिखाने की शिक्षा देता है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाकर समाज में एकता और भाइचारे की भावना को मजबूत करेगा।’’ उप राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई की इस त्योहार से जुड़े विचार लोगों के जीवन को शांति और सौहार्द से भर देंगे तथा देश में समृद्धि लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।