धर्मांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 6 जगहों पर की छापेमारी

ईडी ने उत्तर प्रदेश में कुछ मूक बधिर छात्रों और गरीब लोगों के कथित तौर पर धर्मांतरण एवं

भारत में धर्मांतरण के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं, आए दिन कहीं न कहीं से धर्मांतरण की खबरें आती रहती है। इन सब खबरों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में कुछ मूक बधिर छात्रों और गरीब लोगों के कथित तौर पर धर्मांतरण एवं विदेश से धन मिलने के हालिया मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर शनिवार को छापे मारे। उन्होंने बताया कि ये छापे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के छह स्थानों पर मारे जा रहे हैं। 
केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अपराधिक मामला दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक स्क्वाड (एटीएस) ने मामले का भंडाफोड किया था और एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है। एटीएस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था, दोनों दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले हैं। 
साथ ही एटीएस ने दावा किया कि वे इस्लामी दावा केन्द्र नाम से संगठन चलाते हैं और इन्हें कथित तौर पर गैर कानूनी गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा अन्य विदेश एजेंसियों से धन मिलता है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी और मोहम्मद उमर गौतम के तौर पर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।