हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया।

 हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में स्थित था।
एनसीएस ने कहा, ‘‘शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये 3.2 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के शामली में 29.41 अक्षांश और 77.26 देशान्तर पर पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।’’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।