Droupadi Murmu : राष्ट्रपति ने कर्नाटक एवं झारखंड के दो आपराधिक विधेयकों को दी मंजूरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Droupadi Murmu : राष्ट्रपति ने कर्नाटक एवं झारखंड के दो आपराधिक विधेयकों को दी मंजूरी

कर्नाटक, झारखंड के आपराधिक विधेयकों को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपराधिक मामलों में साक्ष्य की ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति और अदालतों के लिए फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने एवं उनकी अनुपस्थिति में उन्हें दंड देने वाले कर्नाटक एवं झारखंड के दो कानूनों को अपनी मंजूरी दे दी है।अधिकारियो द्वारा यह जानकारी दी गई।
1661332479 hm copyआपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (कर्नाटक संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत आरोपियों और उसके वकीलों की उपस्थिति में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से साक्ष्य दर्ज करने की अनुमति होगी।आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2020 अदालतों को फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने और उनकी अनुपस्थिति में उन्हें दंड देने की अनुमति देता है।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।