Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू को स्टालिन ने दी बधाई, सेवाओं के लिए की रामनाथ कोविंद की सराहना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू को स्टालिन ने दी बधाई, सेवाओं के लिए की रामनाथ कोविंद की सराहना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाओं से राष्ट्र को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी।
मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए स्टालिन ने अपने संदेश में कहा ‘‘मुझे विश्वास है कि राष्ट्र इस महान देश के राष्ट्रपति के रूप में आपकी सेवाओं से लाभान्वित होगा। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।’’स्टालिन ने कहा कि मुर्मू का चुनाव लोकतंत्र और समावेश के सिद्धांत में देश के विश्वास का परिचायक है और इसे मजबूत करता है।
कोविंद के लिए अपने संबोधन में स्टालिन ने कहा
मुख्यमंत्री ने कोविंद को 14वें राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने याद किया कि कोविंद ने अगस्त, 2021 में तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए उनकी सरकार के निमंत्रण को स्वीकार किया था।
1658731425 dm
कोविंद के लिए अपने संबोधन में स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति के रूप में राज्य के वास्ते आपके द्वारा दिए गए सभी सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि देश आपके समृद्ध अनुभव से लाभान्वित होता रहेगा। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।