Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम का करेंगी दौरा, संस्थानों का शिलान्यास करेंगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम का करेंगी दौरा, संस्थानों का शिलान्यास करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम के दौरे पर आयेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन शुरू हो चुका है और जानकारी के मुताबिक मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम के दौरे पर जाने वाली है । राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी की यह पहली यात्रा होगी । 
शुक्रवार को सिक्किम का दौरा करेंगी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्ष की एकता कैसे बिखरती गई - BBC News हिंदी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम में यात्रा के दौरान गंगटोक में कई आधिकािरक कार्यक्रमों में पूर्ण रूप से शामिल होगी ।सिक्किम यात्रा खत्म होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी । आपकों बता दें कि दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मुर्मू दक्षिणी सिक्किम का भी दौरा कर सकती है। 
मिजोरम से सिक्किम पहुचेंगी द्रौपदी मुर्मू
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम की राजधानी आइजोल में इस समय मौजूद है और शुक्रवार को सिक्किम पहुंचने का औपचारिक प्लॉन है। सिक्किम में द्रौपदी  राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर नवनिर्मित LANE वाली सुरंग सहित कुछ सड़कों और संस्थानों का जायजला लेंगी और शिलान्यास करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।