Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की पहल- मिजोरम में परियोजना का किया उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की पहल- मिजोरम में परियोजना का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम में लड़कियों के दो छात्रावास, एक सरकारी कॉलेज और यहां भारतीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम में लड़कियों के दो छात्रावास, एक सरकारी कॉलेज और यहां भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के स्थायी परिसर सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्ष की एकता कैसे बिखरती गई - BBC News हिंदी
मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, मुर्मू ने छात्रों से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए करने का आग्रह किया। मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय पहली यात्रा पर हैं। उन्होंने छात्रों से अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी लेने को कहा। मुर्मू ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय ने “शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास” किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप विज्ञान, कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
Draupadi Murmu will go to meet Brahma Kumaris for the first time after  becoming the President many ministers will also be with her - India Hindi  News - राष्ट्रपति बनने के बाद
इस अवसर पर 52 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 6,800 से अधिक छात्रों को पीएचडी और एमफिल सहित विभिन्न डिग्रियां प्रदान की गईं।राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में स्नातक करने वालों में लड़कियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है।मुर्मू ने कहा, “अगर महिलाओं को सशक्त बनाया जाता है और उनका दर्जा ऊंचा किया जाता है, तो भारतीय विभिन्न क्षेत्रों में अपार प्रगति हासिल करेंगे।”उन्होंने कहा, “हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी का असर कार्यबल में उनके बढ़े योगदान के तौर पर नजर आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।