दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल दाखिल करेंगे नामांकन पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मैदान में आ गये हैं। दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मैदान में आ गये हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा की आज हमने नामांकन पत्र लिया हैं, संभवत : कल दाखिल करूंगा। सूत्रों के अनुसार बताया गया हैं दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का समर्थन हासिल हो गया हैं। दिग्विजय सिंह कल ही राहुल गांधी की पद यात्रा को छोड़कर दिल्ली लौैटे हैं। जिसके बाद उनके नाम को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी।  सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत की राजस्थान सियासी संघर्ष के बाद विश्वनियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बागी ग्रुप के सदस्य शशि थरूर अध्यक्ष चुनाव लड़ने को लेकर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।  थरूर नामाकंन पत्र भी ले चुके हैं, वह ३० ताऱीख को अपना नामांकन पत्र भरेंगे।  
गहलोत पर नाराजगी का दिग्गी को मिलेगा फायदा !
राजस्थान में हुए सियासी संघर्ष के बाद अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने को लेकर संस्पेस बरकरार हैं। अभी तक अशोक गहलोत के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाया है।  हालांकि विधायकों के उपद्रव पर पर्यवेक्षकों ने गहलोत को क्लीनचिट दे दी हैं। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान अशोक गहलोत से नाराज हैं। लेकिन बताया जा रहा हैं कि दिग्गी राजा को राहुल गांधी की यात्रा से फोन करके दिल्ली बुलाया गया हैं।  जिसके बाद से ही दिग्गी राजा को गांधी परिवार का समर्थन बताया जा रहा हैं। अशोक गहलोत दिल्ली में हैं तो वही सचिन पायलट भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।   
आपको बता दे की दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी हुई, कांग्रेस के कद्दावर नेता लगातार सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह ही कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बातचीत हुई थी। खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं सीएम अशोक गहलोत भी सोनिया गांधी मुलाकात करने के लिए दिल्ली जोधपुर हाउस से निकल गए हैं। मुलाकात के बाद ही अशोक गहलोत के नामांकन को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।