पाक द्वारा आतंकियों को संरक्षण भारत के साथ बातचीत में बाधक : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान पर आया है, जिसमें भारत और

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाक द्वारा आतंकियों को संरक्षण भारत के साथ बातचीत में बाधक है। जब तक इमरान खान और पाक सरकार मुंबई में आतंकवादियों को भेजने वालों की रक्षा करना जारी रखेगी, तब तक दोनों देशों के बीच चर्चा और अविश्वास में रुकावटें आती रहेंगी। 
कांग्रेस नेता का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान पर आया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते संबंधों के लिए आरएसएस की विचारधारा को जिम्मेदार बताया। दरअसल, इमरान खान ने न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का नाम लिया। 

पाकिस्तान पर बरसे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, भारत-चीन के सामने ही इमरान खान को सुनाई ‌‌‌खरी खोटी

उज्बेकिस्तान में मध्य दक्षिण एशिया सम्मेलन में शामिल होने के लिए ताशकंद पहुंचे पाक पीएम इमरान ने ANI के सवाल ‘क्या बात और आतंकवाद साथ-साथ चल सकते हैं?’ का जवाब दिया।  इमरान ने कहा, ” हम कितने दिनों से इंतजार कर रहे हैं कि हम सिविलाइज्ड हमसाया (सभ्य पड़ोसी) बनकर रहें, पर करें क्या, आरएएसएस की आडियोलॉजी रास्ते में आ गई।” 
इमरान के इन आरोपों पर RSS ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि  इमरान खान अपने आतंकी संबंधों पर पर्दा डालने के लिए आरएसएस पर आरोप लगा रहे हैं। आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कहा, पाकिस्तान (Pakistan) नेतृत्व की जहरीली विचारधारा की वजह से 1971 में उसका विभाजन हुआ था। अब सिंध और बलूचिस्तान प्रांत जल रहे हैं और वे भी स्वतंत्रता चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।