दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खारिज की टकराव की खबरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खारिज की टकराव की खबरें

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल देर रात इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि मीडिया में उनके औरदिग्विजय

मध्यप्रदेश कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में टिकटों के वितरण को लेकर आपसी टकराव से जुडी खबरों को खारिज कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल देर रात इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि मीडिया में उनके और दिग्विजय सिंह के बीच आ रही बहस की खबरें निराधार और झूठी हैं।

कांग्रेस के सभी लोग एक होकर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं इसके पहले दिग्विजय सिंह ने भी कल देर शाम ट्वीट के जरिए अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में इस बात की गलत खबर चलायी जा रही है कि उनके और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बहस हुयी और राहुल गांधी को इसमें हस्तक्षेप करना पड़।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में हम सभी एक हैं और राज्य की भ्रष्ट बीजेपी सरकार को पराजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दरअसल सोशल मीडिया और राजनैतिक गलियारों में कल दिन भर यह खबर चलती रही कि दिल्ली में दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टिकट वितरण को लेकर इन दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी।

मामला शांत करने के लिए राहुल गांधी को हस्तक्षेप करना पड़। खबरों में यह भी कहा गया कि इसी विवाद के बाद राहुल गांधी ने टिकट वितरण से जुड़ कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए तीन सदस्यीय एक समिति बनाई। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की कल पहली सूची जारी होने की संभावना थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। उम्मीद है कि एक दो दिन में पहली सूची जारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।