राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, कांग्रेस पार्टी ने क्या दी प्रतिक्रिया जानें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, कांग्रेस पार्टी ने क्या दी प्रतिक्रिया जानें

जनवरी में श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के भाषण में राहुल गांधी द्वारा यौन उत्पीड़न के पीड़ितों

जनवरी में श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के भाषण में राहुल गांधी द्वारा यौन उत्पीड़न के पीड़ितों के बारे में उल्लेख किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस दो बार उनसे मिलने उनके आवास गई और विवरण प्राप्त करने के लिए नोटिस देने को घंटों इंतजार किया। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि कांग्रेस सांसद को बुधवार को नोटिस दिया गया। इसके पहले वह मंगलवार को पुलिस ने तीन घंटे तक इंतजार किया था। लेकिन राहुल से मिल नहीं पाई थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, 16 मार्च को फिर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर गए और डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद नोटिस दिया।
1679050896 fdkjskk
पीड़िताओं को पुलिस प्रदान करेगी सुरक्षा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेने और प्रश्नावली की सूची भेजने के बाद नोटिस जारी किया गया। अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में संपर्क किया था। पुलिस ने उनसे इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।
कांग्रेस ने कहा, सही समय पर देंगे नोटिस
नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अदानी के संबंधों पर राहुल गांधी के सवालों से परेशान सरकार पुलिस के पीछे छिप गई है। बयान में कहा गया है, हम कानून के अनुसार उचित समय पर नोटिस का जवाब देंगे। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने के लिए उनका ताजा हमला है।
1679050991 hntrytd m,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।