आंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन आंगनबाड़ी कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले ही विधायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी। लेकिन एक अन्यायपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने सम्मानजनक मानदेय की मांग करने वाली 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया। मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना अपराध नहीं है।’’
वही, उन्होंने कहा, ‘‘इन आंगनबाड़ी सेविकाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।’’ मानदेय बढ़ाने और काम के सम्मानजनक घंटों की मांग करते हुए एक महीने से अधिक समय से हड़ताल करने को लेकर दिल्ली की 884 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इन कर्मियों को उनके 39-दिवसीय प्रदर्शन के खिलाफ 14 मार्च को बर्खास्तगी नोटिस जारी किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।