24वें कारगिल दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा पाकिस्तान ने पीठ पर घोंपा था खंजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

24वें कारगिल दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा पाकिस्तान ने पीठ पर घोंपा था खंजर

आज देश के लिए बहुत ही बड़ा दिन है जहां 1999 में आज के ही दिन भारत में

आज देश के लिए बहुत ही बड़ा दिन है जहां 1999 में आज के ही दिन भारत में दुनिया की सबसे बड़े दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल पर अपनी जीत हासिल की थी। भारत की ये जीत उन सभी मायनों में सबसे बड़ी जीत कहलाती है, जहां भारतीय सेना अपनी जान गवाकर देश को उसका हित दिलवाया था। और इस जीत का जश्न आज पूरा भारत मना रहा है, इसके उपलक्ष में देश के कई हिस्सों में जवानों के सम्मान में कई समारोह आयोजित किए हुए हैं। और बुधवार के दिन इसके मुख्य समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 24 साल होने पर लद्दाख के द्रास में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री ने देश के वीरों को लेकर कई बयान दिए। 
 कारगिल दिवस पर रक्षा मंत्री ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
कारगिल में शहीद हुए जवानों के सम्मान में राजनाथ सिंह ने उनको पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इसमें सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद रहे जिन्होंने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें की रक्षा मंत्री ने कारगिल युद्ध पर कहा की ये युद्ध भारत पर थोपा गया था। जिसमें उन्होंने बताया की पाकिस्तान पहले बातचीत के माध्यम से इसे सुलझाने की बात कर रहा था। फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपयी भी खुद जम्मू कश्मीर जाकर इस पूरे बात का जायजा लेकर आए थे। उन्होंने आगे कहा की पाकिस्तान ने भारत की पीठ पर खंजर घोप दिया था। जिस कारण ये युद्ध हुआ। 
दुश्मन पर न करें कभी भरोसा – पूर्व सेना प्रमुख
राजनाथ सिंह ने अपनी बात में कारगिल की चोटी का भी ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने बताया की कारगिल की चोटी पर तिरंगा नहीं बल्कि भारत के करोड़ों लोगों का सम्मान लहरा रहा है। उन्होंने कहा की 1999 में जो ताकत वीर जवानों ने दिखाई थी, उस वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा की वहां के शून्य तापमान में भी भारत के सैनिकों ने अपनी बंदूक नीचे नहीं की। उन्होंने कहा की साल 1999 में हुई कारगिल जीत पूरे भारत की जीत थी। वहीं पूर्व सेना प्रमुख कहते हैं की दुश्मन पर कभी भी भरोसा न करें फिर चाहे वो पाकिस्तान हो या फिर चीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।