अंतरिक्ष में संपत्ति की सुरक्षा के लिए देश बढ़ाएगा आत्मनिर्भरता : इसरो अधिकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतरिक्ष में संपत्ति की सुरक्षा के लिए देश बढ़ाएगा आत्मनिर्भरता : इसरो अधिकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ‘इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ‘इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टनेबल स्पेस ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट’ (आईएस4ओएम) देश की अंतरिक्ष संपत्ति की सुरक्षा करने में आत्मनिर्भरता बढ़ाएगा।’’
 आईएस4ओएम का उद्दघाटन करेंगे इसरो अध्यक्ष
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह यहां सोमवार को अंतरिक्ष विभाग में सचिव और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ की उपस्थिति में आईएस4ओएम का उद्घाटन करेंगे। इसरो के मुताबिक आईएस4ओएम एक ऐसी प्रणाली है जो अंतरिक्ष में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक समग्र रुख रखती है और साथ ही, बाहरी अंतरिक्ष के सतत उपयोग के फायदे उपलब्ध कराती है।
अंतरिक्ष में मलबे का पता लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा 
इसरो के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अंतरिक्ष में मलबे का पता लगाने और उसकी निगरानी के लिए अंतरिक्ष पारिस्थितिजन्य जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईएस4ओएम हमारी अंतरिक्ष संपत्ति की सुरक्षा करने में आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी और यह मलबा प्रबंधन पर संयुक्त राष्ट्र के निर्देशों के अनुरूप है।’’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।