भारत के विकास मॉडल को दुनिया के देश आदर्श मॉडल के रूप में देख रहे हैं- Om Birla - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के विकास मॉडल को दुनिया के देश आदर्श मॉडल के रूप में देख रहे हैं- Om Birla

65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के समापन दिवस पर हैलिफैक्स में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए लोक

65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के समापन दिवस पर हैलिफैक्स में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के विकास मॉडल को आदर्श मॉडल बताते हुए कहा कि दुनिया के अन्य देश इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों द्वारा अपने मेजबान देश में योगदान करने की भावना की सराहना करते हुए कहा कि भारत और कनाडा के युवाओं को दोनों देशों के विकास के लिए मिलकर काम करते हुए ज्ञान, कौशल और अनुभवों का आदान-प्रदान करना चाहिए।
भारत के लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में तेजी से बदलाव आया -बिरला
न्यू इंडिया की आकांक्षाओं और उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए बिरला ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत के लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में तेजी से बदलाव आया है। हैलिफैक्स में भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेश में भारत की विविधता में एकता और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया।
भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका रवाना होने से पहले लोक सभा अध्यक्ष ने 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कनाडा की सीनेट के अध्यक्ष जॉर्ज फ्यूरे और कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष एंथनी रोटा को धन्यवाद भी दिया।
भारतीय संसदीय के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे 
आपको बता दें कि, अमेरिका में लोक सभा अध्यक्ष बिरला भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बिरला का अमेरिका में भारतीय छात्रों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।