कोरोना की जद से निकलता देश, 24 घंटे में 13 हज़ार नए केस और 235 मरीजों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना की जद से निकलता देश, 24 घंटे में 13 हज़ार नए केस और 235 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 लाख से भी कम रह गई है।

देश में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 लाख से भी कम रह गई है। वहीं रिकवरी केस में राहत देने वाली बढ़ोतरी हुई है। महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक देश में 175.83 एंटी कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,405 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,28,51,929 हो गई है। वहीं, 235 और संक्रमितों की मौत के साथ कुल मृतकों संख्या बढ़कर 5,12,344 हो गई।

वैश्विक स्तर पर जारी है कोरोना मामलों में वृद्धि, 42.57 करोड़ से ज्यादा हुए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में 34,226 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में रिकवरी केस की संख्या बढ़कर 4,21,58,510 हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 81 हज़ार 075 रह गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 35 लाख 50 हजार 868 कोविड टीके लगाये गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 83 लाख 27 हजार 441कोविड टीके दिए जा चुके हैं। 
देश का रिकवरी रेट इस समय 98.38 प्रतिशत है, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 1.24 प्रतिशत हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख 84 हजार 247 कोविड टेस्ट किए गए हैं। देश में कुल 76 करोड़ 12 लाख 30 हजार 580 कोविड टेस्ट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।