PM मोदी के जन्मदिन पर मेगा वैक्सीनेशन में इस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड, UP-बिहार को छोड़ा पीछे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी के जन्मदिन पर मेगा वैक्सीनेशन में इस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड, UP-बिहार को छोड़ा पीछे

एक दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का तोहफा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को देश में एक दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान ने वैश्विक स्तर का रिकॉर्ड स्थापित किया। अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का तोहफा दिया। अभियान के तहत 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। 
एक दिन के इस टीककरण अभियान में कर्नाटक प्रथम स्थान पर रहा। यहां रात 9:00 बजे तक 26.92 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई। इन आंकड़ों के साथ कर्नाटक ने बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया। बिहार और उत्तर प्रदेश में लगभग एक दिन में 26.62 लाख और 24.86 लाख खुराकें दी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने उपलब्धि को बताया शानदार 
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने इस मौके पर कहा, “मैं इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।आज उत्तर प्रदेश और बिहार की तुलना में अधिक खुराक देने का एक अभूतपूर्व प्रयास है, जहां कई गुना अधिक आबादी है। यह वास्तव में शानदार है कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ मेल खाता है, जिन्होंने सामने से कोविड के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व किया है।” 
अन्य राज्य में मेगा टीकाकरण का आंकड़ा
राज्य                     : खुराकें
पश्चिम बंगाल        : 3,97,086
असम                     : 7,09,524 
हरियाणा                 : 3,73,712 
दिल्ली                    : 1,52,913 
गोवा                       : 16,419 
हिमाचल प्रदेश        : 62,585,
जम्मू-कश्मीर        : 1,15,517, 
झारखंड                 : 96,313, 
केरल                     : 3,89,064, 
पंजाब                    : 2,02,552, 
राजस्थान              : 13,18,348, 
मध्य प्रदेश             : 26,91,877
तमिलनाडु              : 2,52,343

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।