देश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 50 हज़ार नए केस, 804 मरीजों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 50 हज़ार नए केस, 804 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 हज़ार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। इस

कोरोना महामारी से भारत को अब राहत मिलती नजर आ रही है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 50 हज़ार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। इस दौरान 1,36,962 मरीज ठीक भी हुए। जिससे रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 4,25,86,544 हो गई। वहीं इस दौरान हुई 804 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,07,981 तक पहुंच गया।

World Corona : कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि जारी, 40.81 करोड़ से ज्यादा हुए केस

देश में फिलहाल 6,10,443 मरीजों को इलाज चल रहा है। एक्टिव मामलों को दर 1.43% है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में 74.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। 
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।